1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में Coronavirus संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 27,241 हुई

झारखंड में Coronavirus संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 27,241 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 02:41 pm IST

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में मृतक संख्या 291 पर पहुंच गयी। वहीं संक्रमण के 941 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,241 हो गयी। 

Jharkhand's COVID-19 tally mounts to 27,241 with 941 new cases; death toll climbs to 291- India TV Hindi
Jharkhand's COVID-19 tally mounts to 27,241 with 941 new cases; death toll climbs to 291 Image Source : PTI

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में मृतक संख्या 291 पर पहुंच गयी। वहीं संक्रमण के 941 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,241 हो गयी। 

Related Stories

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में 13 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 291 पर पहुंच गयी है।

इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 941 नये मामले आए जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 27,241 हो गयी है। राज्य के 27,241 लोगों में से 17,445 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 

इसके अलावा 9505 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 291 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 13863 नमूनों की जांच हुई जिनमें 941 लोग संक्रमित पाये गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत