1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kashmir के शोपियां में चार आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी

Kashmir के शोपियां में चार आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 05:45 pm IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

Kashmir news encounter in shopian two terrorist killed । Kashmir के शोपियां में दो आतंकी ढेर, एनकाउं- India TV Hindi
Encounter in Kashmir: Kashmir के शोपियां में दो आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी Image Source : PTI (FILE)

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के किलूरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बल के तलाशी दल पर गोली चला दी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत