1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने बरसाए पत्थर, सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक की मौत

कश्मीर: ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने बरसाए पत्थर, सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2018 03:14 pm IST,  Updated : Jun 16, 2018 03:14 pm IST

कश्मीर घाटी में ईद उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मानाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान घाटी के कुछ इलाकों में पत्थरबाजों ने ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए...

Kashmir: Protester killed as stone-pelters 'clash' with security forces amid Eid celebrations | PTI - India TV Hindi
Kashmir: Protester killed as stone-pelters 'clash' with security forces amid Eid celebrations | PTI Representational

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में ईद उल-फितर का त्योहार शनिवार को पूरे हर्षोउल्लास के साथ मानाया जा रहा है। हालांकि इस दौरान घाटी के कुछ इलाकों में पत्थरबाजों ने ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी ही एक घटना में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के ब्राकपोरा में झड़प में शिराज अहमद घायल हो गया था जिसने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं, सफाकदाल में भी एक अन्य व्यक्ति भी झड़प में घायल हो गया।

इस बीच, रमजान के पाक माह में रोजे रखने के बाद आज सभी वर्ग के मुस्लिम शुकराने की नमाज अता करने ईदगाह और मस्जिद पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि हजरतबल दरगाह में सबसे अधिक करीब हजारों लोगों ने ईद की नमाज अता की। इसके बाद पुराने शहर के ईदगाह में सबसे अधिक लोग नमाज के लिए एकत्रित हुए। शहर के बीचो-बीच स्थित सोनावर तथा सौरा मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अता की। घाटी के मुख्य शहरों और जिला मुख्यालय में भी ईद का जश्न मनाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सफाकदाल इलाके में नमाज के बाद हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के सोपोर और कुपवाड़ा से भी प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच झड़प की खबरें हैं। घाटी के अन्य हिस्सों में स्थिति शांतिपूर्ण है। वहीं, आज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना के शहीद जवान औरंगजेब को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में अंतिम विदाई दी गई। दूसरी तरफ पाकिस्तान आज के दिन भी सीजफायर उल्लंघन से बाज नहीं आया और उसके द्वारा की गई फायरिंग में भारतीय सेना के एक जवान विकास गुरुंग शहीद हो गए। भारतीय सुरक्षाबलों ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत