1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीरी अलगाववादियों ने हिजबुल विवाद पर दी प्रतिक्रिया, एकजुटता की अपील की

कश्मीरी अलगाववादियों ने हिजबुल विवाद पर दी प्रतिक्रिया, एकजुटता की अपील की

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 15, 2017 07:10 am IST,  Updated : May 15, 2017 07:11 am IST

आतंकवादी कमांडर जाकिर मूसा के ऑडियो संदेश और उसके हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग होने के बाद विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कश्मीरी अलगावादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासिन मलिक ने आज राजनीतिक एकता बनाए रखने की अपील की।

सैयद अली शाह गिलानी- India TV Hindi
सैयद अली शाह गिलानी

श्रीनगर: आतंकवादी कमांडर जाकिर मूसा के ऑडियो संदेश और उसके हिजबुल मुजाहिद्दीन से अलग होने के बाद विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कश्मीरी अलगावादी नेताओं सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासिन मलिक ने आज राजनीतिक एकता बनाए रखने की अपील की। (रमजान से पहले एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा करे भारत: फारूक अब्दुल्ला)

गिलानी, मीरवाइज और मलिक ने यहां एक संयुक्त बयान में कहा, सभी राजनीतिक और आतंकी संगठनों को दृष्टिकोण और ईमानदारी के साथ आजादी संघर्ष का पालन करना चाहिए और एकजुटता कायम रखनी चाहिए। यह समय एकजुट रहने और सभी संबंधित धड़ों के बीच दृढ़ता और एकता की भावना के साथ इच्छित लक्ष्य का पालन करने का है।

अलगाववादियों ने कहा कि संघर्ष महत्वपूर्ण चरण में है और लोगों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा, आजादी आंदोलन अपने महत्वपूर्ण चरण में है और हमें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि हमारे दुश्मन मौजूदा स्थिति का फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत