1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे किरेन रिजिजू

आज सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे किरेन रिजिजू

 Written By: Bhasha
 Published : May 18, 2016 07:37 am IST,  Updated : May 18, 2016 07:37 am IST

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पंजाब में वायुसेना के एक अड्डे से बुधवार को सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में सवार होंगे।

sukhoin fighter plane indian airforce- India TV Hindi
sukhoin fighter plane indian airforce

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पंजाब में वायुसेना के एक अड्डे से बुधवार को सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में सवार होंगे और इस प्रकार वह ऐसा करने वाले चुनिंदा लोगों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

रिजिजू (44) भारतीय वायुसेना के हलवाड़ा अड्डे से सवार होकर विमान में करीब 30 मिनट उड़ान भरेंगे। यह सुपरसोनिक जेट 2100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से 56,800 फुट की उंचाई तक जा सकता है।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री रिजिजू पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एवं प्रतिभा पाटिल तथा पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज के बाद विमान में सवार होने वाले संभवत: चौथे नेता होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत