1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली आईआईटी कैंपस में लैब टेक्नीशियन ने पत्नी और मां के साथ की खुदकुशी

दिल्ली आईआईटी कैंपस में लैब टेक्नीशियन ने पत्नी और मां के साथ की खुदकुशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2019 06:48 am IST,  Updated : Jul 27, 2019 07:32 am IST

गुलशन अपने परिवार के साथ कैंपस के अंदर रहते थे। शुक्रवार को दिन भर गुलशन से संपर्क नहीं हो पा रहा था जिसके बाद आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर कमरे से तीनों के शव बरामद किए।

दिल्ली आईआईटी कैंपस में लैब टेक्नीशियन ने पत्नी और मां के साथ की खुदकुशी- India TV Hindi
दिल्ली आईआईटी कैंपस में लैब टेक्नीशियन ने पत्नी और मां के साथ की खुदकुशी

नई दिल्ली: दिल्ली के आईआईटी कैंपस में एक लैब टेक्नीशियन ने अपनी पत्नी और मां के साथ खुदकुशी कर ली है। तीनों लोगों के शव अलग अलग कमरों में पंखों से लटके हुए मिले। इस सामुहिक सुसाइड के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Related Stories

शुरुआती जानकारी के मुताबिक लैब टेक्नीशियन का काम करने वाले शख्स का नाम गुलशन है और वो हरियाणा के रहने वाले थे। गुलशन अपने परिवार के साथ कैंपस के अंदर रहते थे। शुक्रवार को दिन भर गुलशन से संपर्क नहीं हो पा रहा था जिसके बाद आईआईटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दरवाज़ा तोड़कर कमरे से तीनों के शव बरामद किए।

पुलिस का कहना है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद तीनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। गुलशन की शादी फरवरी 2019 में हुई थी। परिवार को ट्रिपल सुसाइड के बारे में जानकारी दे दी गई है।

परिवार के आने के बाद तीनो की बॉडी का पोस्टमॉर्टम करा दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस गुलशन के दोस्तों और परिवार के लोगों से पूछताछ करेगी, जिसके बाद इस ट्रिपल सुसाइड के पीछे की मिस्ट्री साफ हो पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत