1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Lockdown: दिल्ली पुलिस ने 2 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया

Lockdown: दिल्ली पुलिस ने 2 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 31, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 10:13 pm IST

दिल्ली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए शहर के अलग अलग हिस्सों में लगभग दो लाख गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किये।

People secure their places by keeping their belongings in various circles painted for maintaining so- India TV Hindi
People secure their places by keeping their belongings in various circles painted for maintaining social distancing while waiting to collect food. Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए शहर के अलग अलग हिस्सों में लगभग दो लाख गरीबों को भोजन के पैकेट वितरित किये। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार लगभग 400 गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए और नेक लोगों की भागीदारी से शहर के सभी 15 जिलों में स्थापित भोजन वितरण नेटवर्क के जरिये पुलिस ने 250 से अधिक स्थानों पर भोजन के पैकेट वितरित किये, जिससे लगभग 1,72,584 लोगों का पेट भरा। 

उन्होंने कहा कि बीते तीन दिन में द्वारका में 50 हजार से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया गया। पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को मजदूरों समेत कुल 17,330 लोगों को पका हुआ भोजन और खाने का सामान मुहैया कराया। अधिकारी ने कहा कि इसी तरह, रविवार को 12,575 और सोमवार को 13,775 लोगों को भोजन वितरित किया गया। 

पुलिस ने कहा कि चेतन विहार इलाके में दिव्यांग जनों को भी मुफ्त भोजन दिया गया है। इस बीच बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने 2,350 लोगों को 15 दिन का खाने का सामान और 60 हजार लोगों को पका हुआ खाना मुहैया कराया है। पुलिस ने कहा कि खाने के पैकेट में चावल, दाल, आलू, सरसों और आटा शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत