1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा, पूर्वी तट से सटे 5 राज्यों में अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में तूफान का खतरा, पूर्वी तट से सटे 5 राज्यों में अलर्ट जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 10:11 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 10:11 am IST

देश के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर मौसम की तबाही की आशंका गहरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

Weather - India TV Hindi
Weather  Image Source : AP

देश के पूर्वी हिस्से में एक बार फिर मौसम की तबाही की आशंका गहरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके चलते देश केे पूर्वी तट से जुड़ेे राज्यों पर तूफान और बारिश का खतरा पैदा हो गया है। खतरे को देखते हुए 5 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है. फिलहाल यह पश्चिमी एवं उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा इसकी वजह से उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'वर्तमान दबाव के चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं।' अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था।

बंगाल के पश्चिम-मध्य खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से बुधवार तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया कि ओडिशा में आने वाले कुछ दिनों भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत