Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की नामांकन रैली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अशोक गहलोत से लेकर रेवंत रेड्डी तक होंगे शामिल

राहुल गांधी की नामांकन रैली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अशोक गहलोत से लेकर रेवंत रेड्डी तक होंगे शामिल

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : May 03, 2024 10:55 am IST, Updated : May 03, 2024 11:03 am IST

राहुल गांधी को कांग्रेस ने रायबरेली से अपना उम्मीदवार बनाया है। राहुल गांधी आज नामांकन भरने वाले हैं। इस रैली में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि रेवंत रेड्डी से लेकर अशोक गहलोत तक इस रैली में शामिल होंगे।

rahul gandhi nomination rally- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राहुल गांधी की नामांकन रैली में पहुंचेंगे दिग्गज नेता

कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से इस बाबत अधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। वहीं राहुल गांधी शुक्रवार को ही नामांकन भरने वाले हैं। ऐसे में आज रायबरेली में कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं और कुछ नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस नामांकन रैली के लिए जरिए कांग्रेस दिग्गजों संग शक्ति प्रदर्शन करेगी। बता दें कि राहुल गांधी के नामांकन के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाटर्ड प्लेन से रायबरेली पहुंच चुके हैं। वहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी इस वक्त रायबरेली में मौजूद हैं।

Related Stories

राहुल गांधी की नामांकन रैली या शक्ति प्रदर्शन

बता दें कि राहुल गांधी के नामांकन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी रायबरेली पहुंच रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने दूसरी चर्चित अमेठी सीट से किशोरी लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि राहुल गांधी की रायबरेली में नामांकन रैली में कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली उत्तर प्रदेश की इन दोनों लोकसभा सीटों पर लंबे समय से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इन सीटों को गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ के रूप में भी देखा जाता है।

गैर गांधी परिवार को अमेठी से टिकट

हालांकि इस बार कांग्रेस ने अमेठी संसदीय सीट से गैर-गांधी परिवार वाले व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं स्मृति ईरानी ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से भी नामांकन भरा था, जहां से उन्हें जीत मिली थी। साल 2019 में सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद चुनी गई थीं। इस बार स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। सोनिया गांधी राज्यसभा के जरिए संसद पहुंची हैं। ऐसे में सोनिया गांधी द्वारा खाली की गई सीट पर राहुल गांधी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

20 मई को होगा मतदान

बता दें कि रायबरेली और अमेठी में 20 मई को मतदान किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी रायबरेली और केएल शर्मा के अमेठी सीट पर नामांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं भाजपा ने अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर रायबरेली सीट से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। साल 2019 में भी वह इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस चुनाव में सोनिया गांधी ने उन्हें भारी मतों से हराया था।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement