1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 03 May 2024: आज मूलांक 8 वालों को कारोबार में मिलेगा मुनाफा, इन लोगों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 03 May 2024: आज मूलांक 8 वालों को कारोबार में मिलेगा मुनाफा, इन लोगों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 03, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 03, 2024 06:30 am IST

Numerology 03 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (03 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology- India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 03 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे।

मूलांक-2 आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाये रखेंगे, जिससे आपको राहत महसूस होगी।
मूलांक-3 आज ऑफिस के कामों में मन लगेगा, साथ ही अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा।
मूलांक-4 आप अपने घर का डेकोरेशन करवाने का विचार कर सकते हैं। आज आपकी काम करने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे।
मूलांक-5 आज का दिन आपके लिए बढ़िया है आप किसी की मदद के लिए समय निकाल लेंगे।
मूलांक-6 कार्यो में आप गम्भीरता दिखायेंगे, जिम्मेदारियों को समझने से बड़े पद हासिल हों सकते है।
मूलांक-7 आज का दिन अच्छा रहेगा, धन कमाने के अच्छे अवसर आपको मिलने की संभावनाएं हैं।
मूलांक-8 आज आपके व्यापार में काफी बढ़ोत्तरी होगी, अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मूलांक-9 आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा, अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने का मन बना सकते है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

ये 4 राशियां होती हैं घूमने की सबसे ज्यादा शौकीन, एक जगह नहीं टिकते इनके पांव

चार धाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करने चाहिए दर्शन? जान लें क्या है यात्रा का सही क्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।