1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: CAA का समर्थन कर रहे BJP नेता को राजगढ़ कलेक्टर ने मारा चांटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मध्य प्रदेश: CAA का समर्थन कर रहे BJP नेता को राजगढ़ कलेक्टर ने मारा चांटा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 Published : Jan 19, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 11:14 pm IST

रैली में शामिल लोगों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ बदसलूकी भी हुई। वहीं जिलाधिकारी निधि निवेदिता ने प्रदर्शनकारी को थप्पड़ ही जड़ दिया।

Rajgarh- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: राजगढ़ में कलेक्टर ने प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारा Image Source : INDIA TV

ब्यावरा। मध्य प्रदेश के ब्यावरा में धारा 144 लागू होने के बावजूद सीए के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और कलेक्टर निधि निवेदिता के बीच झड़प हो गई। जिससे कलेक्टर नाराज हो गई और भाजपा मीडिया प्रभारी रवि बड़ोनिया को थप्पड़ मार दिया। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में जागरुक नागरिक मंच मत के द्वारा रविवार को एक रैली निकाली जानी थी। जिसको लेकर प्रशासन ने दो दिन पहले सुरक्षा की दृष्टि से ही अनुमति देने से इंकार कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद शहर में लोगों के द्वारा रैली निकाली गई।

रैली को रोकने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता, एसपी प्रदीप शर्मा सहित भारी पुलिस का हमला ब्यावरा शहर में सुबह से ही मार्च कर रहा था। सुबह 12:00 बजे करीब वैष्णों देवी मंदिर पर नागरिकों के द्वारा भजन किए जा रहे थे जिसे रोकने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता वैष्णों देवी मंदिर पहुंची और इसी बीच लोग और कलेक्टर के बीच बहस ही गई।

बहस के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि कलेक्टर ने जिला मंत्री रवि  बड़ोनिया को चाटा मार दिया, जिससे भीड़ आक्रोशित हो गई और लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए निकल गए। कलेक्टर द्वारा भाजपा नेता को थप्पड़ मारे जाने के बाद विवाद गहरा गया। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भीड़ को रोकने के लिए भीड़ में घुसकर लोगों को पकड़ा और पुलिस को सौंपने लगी। तभी भीड़ में  लोगों ने डिप्टी कलेक्टर के साथ भी अभद्रता कर दी। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया इसमें तीन कार्यकर्ताओं के चोटें आई हैं। इन कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कलेक्टर द्वारा भाजपा नेता को मारे जाने से नाराज होकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। ट्वीट में कलेक्टर द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को मारे जाने को लोकतंत्र के सबसे काले दिनों में से एक कहा। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कलेक्टर मैडम आप यह बताइए कि कानून की कौन सी किताब आपने पढ़ी है जिसमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों को पीटने और घसीटते का अधिकार आपको मिला है। सरकार कान खोलकर सुन ले मैं किसी भी कीमत पर मेरे प्रदेश वासियों के साथ इस प्रकार की हिटलर शाही बर्दाश्त नहीं करूंगा।

अब तक पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान धारा 144 के उल्लंघन पर करीब 150 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें 12 लोग नामजद किए गए हैं। वहीं डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ अभद्रता करने पर दो लोगों पर धारा 353 354 का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत