भोपाल। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बाद कमलनाथ सरकार के मंत्री ने भी सड़कों को हेमा मालिनी के गाल की तरह बनाने की बात कही है। कमलनाथ सरकार में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल की सड़कों में गड्ढों को भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गाल जैसा बताया है।
Related Stories
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर तंज कसते हुए कहा पीसी शर्मा ने कहा कि सड़क कैलाश विजयवर्गीय के गाल जैसी हो गयी हैं। 15-20 दिन में सड़क चकाचक हो जाएगी। हेमा मालिनी के गाल जैसी हो जाएगी।
दरअसल पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन वर्मा और जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा आज भोपाल की बदहाल सड़कों का जायजा लेने निकले थे और इसी दौरान हबीबगंज स्टेशन के पास सड़क पर बने गड्ढों के निरीक्षण के बाद मंत्री पीसी शर्मा ने दिया ये बयान दिया।