1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में 72 नए कोरोना वायरस मामले, महाराष्ट्र में 1666 हुए कुल केस

मुंबई में 72 नए कोरोना वायरस मामले, महाराष्ट्र में 1666 हुए कुल केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2020 12:14 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 12:14 pm IST

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं, महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडू और दिल्ली में ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Maharashtra and Mumbai Coronavirus cases till April 11th...- India TV Hindi
Maharashtra and Mumbai Coronavirus cases till April 11th morning Image Source : INDIA TV

मुंबई। देश में कोरोना वायरस मामलों का मुख्य केंद्र बन चुके महाराष्ट्र में शनिवार को 92 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार को सामने आए 92 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 1666 तक पहुंच गए हैं जो देशभर में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा मामले हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में सामने आए 92 नए मामलों में 72 मामले अकेले मुंबई के ही हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस मुंबई में ही दर्ज किए गए हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र में मुंबई के 72 कोरोना वायरस मामलों के अलावा मालेगांव में 5, ठाणे में 4, औरंगाबाद में 2, पनवेल में भी 2 और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में 1-1 मामले सामने आए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में ही देखने को मिले हैं, महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडू और दिल्ली में ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार सुबह तक देशभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 7447 दर्ज की गई है हालांकि इनमें 642 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं लेकिन 239 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मृत्यु भी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत