1. Hindi News
  2. ओडिशा
  3. न्‍यूज
  4. ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, 10 मरीज हो चुकी हैं ठीक

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, 10 मरीज हो चुकी हैं ठीक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 11, 2020 11:23 am IST,  Updated : Apr 11, 2020 11:39 am IST

मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्‍य में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है।

Odisha 2 fresh COVID-19 cases reported, tally reaches 50; 10 recover- India TV Hindi
Odisha 2 fresh COVID-19 cases reported, tally reaches 50; 10 recover

भुवनेश्‍वर। ओडिशा में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 50 पर  पहुंच गई है, जबकि राज्य में कोविड-19 के 10 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दो और व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और 10 मरीज ठीक हुए है। उन्होंने बताया कि 37 लोग अब भी संक्रमित हैं।

राज्य में कोविड-19 के कारण अब तक एक व्यक्ति की जान गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कोविड-19 की 3,547 जांच हुई हैं, जिनमें से 50 लोगों में संक्रमण मिला है। विभाग ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था कि  कोविड-19 के दस रोगी ठीक हो चुके हैं, उनकी रिपोर्ट में संक्रमण नहीं मिला है। इनमें से पांच भुवनेश्वर के हैं, दो भद्रक के और एक-एक कटक, जाजपुर और पुरी के हैं।

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्‍य में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है। ऐसा करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्‍य भी हैं। राज्‍य में सभी स्‍कूल और कॉलेज 17 जून तक बंद रखने का भी निर्देश दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें ओडिशा