1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharashtra Coronavirus Cases: महाराष्ट्र में 37 तक पहुंचा कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा, मुंबई में 4 नए मामले

Maharashtra Coronavirus Cases: महाराष्ट्र में 37 तक पहुंचा कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा, मुंबई में 4 नए मामले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 16, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 01:11 pm IST

कोरोना वायरस के अभी तक देशभर में जितने मामले आए हैं उनमें 13 लोग ठीक भी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 4 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि केरल और राजस्थान में 3-3 लोग ठीक हुए हैं।

Maharashtra Coronavirus Cases till March 16th- India TV Hindi
Maharashtra Coronavirus Cases till March 16th Image Source : FILE

मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं और महाराष्ट्र में सोमवार को 4 नए मामले सामने आए के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। महाराष्ट्र में सोमवार को जो 4 नए मामले सामने आए हैं 3 मामले मुंबई से हैं और 1 मामला नवी मुंबई का है।

महाराष्ट्र के 37 कोरोना वायरस मामलों में सबसे अधिक मामले पुणे में सामने आए हैं जहां पर कोरोना वायरस ने 16 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है, इसके बाद मुंबई में कुल 8, नागपुर में 4, यवतमल और नवी मुंबई में 2-2, तथा ठाणे, कल्याण, पनवेल, अहमदनगर और औरंगाबाद में 1-1 मामले सामने आए हैं। 

हालांकि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को लेकर राहत भरी यह भी है कि राज्य में इस वायरस से किसी की जान नहीं गई है। देशभर में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 2 लोगों की मौत की खबर है जिनमें एक व्यक्ति की मौत दिल्ली में हुई है और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई है।

कोरोना वायरस के अभी तक देशभर में जितने मामले आए हैं उनमें 13 लोग ठीक भी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 4 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि केरल और राजस्थान में 3-3 लोग ठीक हुए हैं। इनके अलावा दिल्ली में 2 और तेलंगाना में एक व्यक्ति ठीक होकर घर जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत