1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से मांगे 14 हजार करोड़ रुपये

प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से मांगे 14 हजार करोड़ रुपये

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Dec 18, 2019 04:39 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार से 14 हजार करोड़ रुपये की मदद मांगी है।

महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्री जयंत पाटिल- India TV Hindi
महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्री जयंत पाटिल (फाइल फोटो)

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुए नुकसान के लिए केंद्र सरकार से 14 हजार करोड़ रुपये की मदद मांगी है। राज्य के वित्त मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को यह जानकारी दी। पाटिल ने बुधवार को नयी दिल्ली में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में आज हुई जीएसटी परिषद की बैठक में सम्मिलित हुआ। महाराष्ट्र सरकार की ओर से हमने प्राकृतिक आपदाओं के कारण राज्य में हुई हर तरह की क्षति के लिए भारत सरकार से 14 हजार करोड़ रुपये की मदद मांगी है। मैं महाराष्ट्र के कई पक्षकारों की ओर से विभिन्न उपायों का प्रस्ताव रखूंगा।’’ 

मंत्री ने हालांकि राज्य में आई प्राकृतिक आपदाओं का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया। इस साल जुलाई-अगस्त में महाराष्ट्र के पश्चिमी जिलों सतारा, सांगली और कोल्हापुर में आई भीषण बाढ़ में 29 लोग मारे गए थे और करीब 2.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी थी। अक्टूबर-नवंबर में राज्य के कुछ हिस्सों में बेमौसम बरसात के कारण फसलों को नुकसान हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत