1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: धुले जिले में नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 लोगों की मौत, 24 घायल

महाराष्ट्र: धुले जिले में नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 लोगों की मौत, 24 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2019 09:24 am IST,  Updated : Nov 30, 2019 09:48 am IST

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब शिरूर तालुका में विन्चर गांव के पास एक पिकअप वैन बोरी नदी में गिर गई।

Maharashtra Major accident in Dhule district pick-up van...- India TV Hindi
Maharashtra Major accident in Dhule district pick-up van falls in river (Representational Image)

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के धुले जिले में एक दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब शिरूर तालुका में विन्चर गांव के पास एक पिकअप वैन बोरी नदी में गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैन में सवार 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 2 से तीन बजे के बीच हुआ। घायलों को धुले ज़िले के हीरे वैदकीय अस्पताल पहुंचाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त पिक-अप वैन तेज रप्तार में थी और ड्राइवर इसपर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। सारे मृतक मध्य प्रदेश के बडवानी जिले के हैं। वे महाराष्ट्र के उस्मानाबाद के खेतों में मजदूरी के लिए जा रहे थे और उनके साथ उनका परिवार भी था। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

इस हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने स्थानील लोगों की मदद से घायलों और शवों को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल मरने वालों के नाम पता नहीं चल पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत