1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजकीय सम्मान के साथ डालमिया का अंतिम संस्कार: ममता बनर्जी

राजकीय सम्मान के साथ डालमिया का अंतिम संस्कार: ममता बनर्जी

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2015 08:01 am IST,  Updated : Sep 21, 2015 08:44 am IST

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि खेल प्रशासकों के बीच उनका दर्जा काफी बड़ा था। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान भी किया

राजकीय सम्मान के साथ...- India TV Hindi
राजकीय सम्मान के साथ डालमिया का अंतिम संस्कार: ममता

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने BCCI अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि खेल प्रशासकों के बीच उनका दर्जा काफी बड़ा था। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान भी किया कि डालमिया का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ममता ने बी एम बिड़ला अस्पताल, जहां डालमिया का निधन हुआ, में कहा कि हम डालमिया जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करेंगे। वह एक धरोहर थे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने भी 75 साल के डालमिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ममता ने कहा कि मैं इस बात से काफी दुखी हूं कि डालमिया जी नहीं रहे। खेल प्रशासकों के बीच उनका दर्जा काफी उंचा था, बंगाल को प्यार करने वाले सच्चे इंसान। उनके निधन ने खेल जगत में अपूरणीय रिक्त-स्थान पैदा कर दिया है। शोकाकुल परिवार एवं मित्रों को मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

डालमिया को एक कुशल प्रशासक करार देते हुए त्रिपाठी ने कहा कि उनका निधन क्रिकेट के खेल के लिए बड़ी क्षति होगी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उनके परिवार के सदस्यों एवं मित्रों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

और पढ़ें: डालमिया के निधन से सोशल मीडिया में शोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत