नई दिल्ली: क्या होगा जब किसी शख्स का शेर से सामना हो जाए। क्या होगा जब कोई शख्स शेर के बाड़े में गिर जाए और उसका उसका एक नहीं बल्कि दो-दो शेरों से आमना-सामना हो जाए। हैदराबाद में एक आदमी उस वक्त शेरों के बाड़े में गिर पड़ा जब वो चिड़ियाघर में उन्हें देखने आया था बाड़े में आदमी के गिरते ही शेरों ने उसे घेर लिया। करीब तीन मिनट तक ये आदमी उन शेरों के बीच रहा। इस व्यक्ति का नाम मुकेश है और यह राजस्थान का रहने वाला है।
यह घटना हैदाराबाद के नेहरू जियोलॉजिकल गार्डन की है जहां पर खड़े होकर तमाम लोग दो शेरों को खेलते हुए देख रहे थे उसी वक्त अचानक मुकेश बाड़े में गिर गया बताया जा रहा है कि मुकेश शराब के नशे में था। उसके गिरते ही लोगों के बीच चीख पुकार मच गई। शेर ने मुकेश को घेर लिया था। लोगों की चीख पुकार का शेर पर कोई असर नहीं हुआ। मुकेश के अंदर गिरते ही दो शेरों ने उसे घेर लिया। 35 वर्षीय मुकेश बाड़े में जमा पानी में जैसे ही गिरा एक शेर उसकी तरफ दौड़ पड़ा। बताया जा रहा है कि मुकेश मेट्रो रेल में एक साहयक के तौर पर काम करता है। शेर के पिंजरे में कूदने के बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने मुकेश को सुरक्षित शेर के पिंजरे से निकाल लिया।
यह भी पढ़ें: माता-पिता के साथ सो रहे नाबालिग को शेर खींचकर जंगल में ले गया
अगली स्लाइड में देखें VIDEO