1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे थे शराब के ठेके, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज विभाग ने की कार्रवाई

दिल्ली में डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे थे शराब के ठेके, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज विभाग ने की कार्रवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2019 07:20 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 07:22 pm IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज विभाग ने डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे शराब के ठेकों पर छापेमारी की।

दिल्ली के...- India TV Hindi
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साईज विभाग ने डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे शराब के ठेकों पर छापेमारी की। Image Source : ANI

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज विभाग ने डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे शराब के ठेकों पर छापेमारी की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डिपार्टमेंटल स्टोर में चल रहे शराब के ठेकों पर की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। 

ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "दिल्ली में डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम पर चल रहे शराब के ठेकों पर एक्साइज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। क़रोल बाग़, जनकपुरी, आज़ादपुर, जहांगीरपुरी, द्वारका, कैलाश कालोनी, गोविंदपुरी समेत कई इलाक़ों में बड़ें पैमाने पर एक्साईज विभाग ने छापे मारे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत