1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी 'मन की बात' में बोले - पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है

PM मोदी 'मन की बात' में बोले - पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 30, 2016 11:41 am IST,  Updated : Oct 30, 2016 03:17 pm IST

दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने देश को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं और सुरक्षित दीवाली मनाने की अपील भी की।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: दीवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम ने देश को दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं और सुरक्षित दीवाली मनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से जो घटनाएं हो रही हैं उस बीच सेना के जवान सबकुछ लुटा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दिवाली हमारे सेना और सुरक्षा बलों को समर्पित, पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। यह 'मन की बात' का 25वां संस्कीरण है।

मोदी ने सरदार पटेल, सिख विरोधी दंगों को याद किया

मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने की अपील की और सन् 1984 के सिख विरोधी दंगों को याद किया। मोदी ने  कहा, "कल हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने सब को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने एकता के लिए काम किया, एकता के लिए लड़ाई लड़ी और लोगों को एकजुट किया। हमें उन्हें अवश्य याद करना चाहिए।"

मोदी ने कहा, "इतिहास गवाह है कि 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद किस प्रकार सिखों व सरदारों को पूरे देश में हिंसा व पीड़ा का शिकार होना पड़ा।"

उन्होंने कहा, "सरदार पटेल के योगदान को याद कीजिए। उन्होंने हमें एकीकृत भारत दिया और इसे एकीकृत रखना हमारी जिम्मेदारी है।"

पढ़ें पीएम मोदी ने 'मन की बात' में और क्याा कहा...

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीवाली की शुभकमनाएं दी, कहा.. उत्साह एवं उत्सव का पर्व दिवाली मनाएं
  • दीवाली का दीया जलाकर गरीबी, निरक्षरता, अंधविश्वास के अंधकार से मुक्ति का संकल्प लें
  • दीपावली स्वच्छता का पर्व है, इसलिए दीवाली घर तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि बाहर भी होनी चाहिए
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दीवाली हमारे सेना और सुरक्षा बलों को समर्पित, पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है
  • सिक्किम, हिमाचल प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो गए और जल्द ही केरल इसमें शामिल होने वाला है. कई अन्य राज्यों में खुले में शौच से मुक्त बनने की दिशा में तेजी से काम हो रहे हैं
  • समय की मांग है कि हम देश के गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये काम करें
  • विश्वीभर में दीवाली की धूम रहती है
  • अमेरिका में दीवाली का पोस्टकर स्टां प
  • सिंगापुर में दीवाली मनाई जाती है
  • दीवाली में बालकों को आनंद आता है लेकिन कभी कभी वो दु:साहस भी कर देते हैं
  • सेना के जवान अपना सबकुछ लुटा रहे हैं, देश के जवानों के प्रति प्या र है
  • देश के जवानों के लिए दीया जलाएं
  • मीडिया ने सेना का आभार किया है
  • सेना देश की सुरक्षा करने में लगे हैं
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत