1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 21 करोड़ का है यह भैंसा, रोज अलग-अलग ब्रांड की पीता है शराब

21 करोड़ का है यह भैंसा, रोज अलग-अलग ब्रांड की पीता है शराब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2017 09:29 am IST,  Updated : Apr 29, 2017 09:29 am IST

हरियाणा के कैथल जिले का यह भैंसा कोई राजा महाराजा नहीं है लेकिन उसके शौक किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। इक्कीस करोड़ रुपए कीमत का यह भैंसा सुल्तान मात्र सात साल और 10 माह का है, लेकिन ये अपने पीने के शौक के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

murrah buffalo- India TV Hindi
murrah buffalo

नई दिल्ली: हरियाणा के कैथल जिले का यह भैंसा कोई राजा महाराजा नहीं है लेकिन उसके शौक किसी राजा महाराजा से कम नहीं है। इक्कीस करोड़ रुपए कीमत का यह भैंसा सुल्तान मात्र सात साल और 10 माह का है, लेकिन ये अपने पीने के शौक के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सुल्तान रोजाना शाम को 100 मिलीग्राम स्कॉच पीता है। इस भैंसे को हर रोज अलग-अलग ब्रांड का स्कॉच दिया जाता है। भैंसा का मंगलवार को ड्राई डे होता है, यानी इस दिन वह शराब नहीं पीता है। रविवार को टीचर्स, सोमवार को ब्लैक डॉग, बुधवार को 100 पाइपर, गुरुवार को बेलेनटाइन, शनिवार को ब्लेक लेबल या शिवास रिगल पीता है। (ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....)

सुल्तान को आज से पांच साल पहले राम नरेश बेनिवाल ने रोहतक से 2 लाख 40 हजार रुपए में खरीदा था। एक विदेशी ने पिछले दिनों इसकी कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी। सुबह के नाश्ते में सुल्तान देशी घी का मलीदा और दूध पीता है। सुल्तान का वजन 1700 किलो है। यह भैंसा सुल्तान मुर्राह नस्ल का है। सुल्तान छह फीट से ज्यादा ऊंचा है। उनका दावा है कि यह भैंसा दुनिया में सबसे ऊंचा है। भारत में हुए कई एनिमल कॉन्टेस्ट में सुल्तान विनर रह चुका है। इस नस्ल के उनके पास 17-18 भैंसे हैं।

राम नरेश का दावा है कि सुल्तान भैंस हर महीने 3।90 रुपए कमामा है। सुल्तान सालभर में 30 हजार सीमेन की डोज देता है जो 300 रुपए प्रति डोज बिकती है। सुल्तान से सप्ताह में दो बार सीमेन निकाला जाता है। इस हिसाब से वह सालाना 90 लाख रुपए कमाकर अपने मालिक को दे देता है।

सुल्तान की खुराक सुनकर चौंक जाएंगे आप। इसे रोजाना 10 किलो दाना और इतना ही दूध दिया जाता है। रोजाना करीब 35 किलो हरा और सूखा चारा दिया जाता है। सुल्तान सेब और गाजर भी खाता है। सर्दियों में 15 किलो सेब और गर्मियों में 20 किलो गाजर खिलाया जाता है। उनका कहना है कि यह भैंसा रोजाना करीब 2500 रुपए का चारा खा जाता है।

अगले स्लाअड में इस भैंसे की कीमत है 7 करोड़, रोजाना कमाता है 20 हजार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत