1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंत्री की बिजली अधिकारियों को उल्टा लटकाने की चेतावनी

मंत्री की बिजली अधिकारियों को उल्टा लटकाने की चेतावनी

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2016 02:06 pm IST,  Updated : May 03, 2016 02:06 pm IST

ग्रामीणों के बिजली की समस्या गिनाने पर उन्होंने मंच से चेतावनी दी कि अगर गांव को 24 घंटे बिजली नहीं मिली, तो बिजली अधिकारियों को उल्टा लटका देंगे।

Electricity- India TV Hindi
Electricity

गुनाः मध्य प्रदेश में चल रहे 'ग्राम उदय से भारत उदय' अभियान के तहत गुना जिले में ग्राम संसद में हिस्सा लेने पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव का आक्रामक रूप देखने को मिला। ग्रामीणों के बिजली की समस्या गिनाने पर उन्होंने मंच से चेतावनी दी कि अगर गांव को 24 घंटे बिजली नहीं मिली, तो बिजली अधिकारियों को उल्टा लटका देंगे। भार्गव सोमवार को मगराना ग्राम पंचायत की ग्राम संसद में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां मौजूद ग्रामीणों ने बिजली संबंधी समस्या सामने रखी।

इसे भी पढ़ेः  2018 तक सभी गांवों में बिजली: पीयूष गोयल

ग्रामीणों ने कहा कि बिजली न होने की वजह से पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। इस पर भार्गव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बिजली के कारण कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सरकार ने बिजली कंपनी को सभी 23 हजार गांवों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने ग्रामीणों को सस्ती दर पर बिजली देने के लिए सब्सिडी का ऐलान किया था। यह राशि सरकार की ओर से जमा करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि 'अगर गांव में 24 घंटे बिजली नहीं आई तो अफसरों को उल्टा लटका दूंगा।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत