1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘2018 में 265 आतंकवादी मारे गए’, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने राज्यसभा को बताया

‘2018 में 265 आतंकवादी मारे गए’, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने राज्यसभा को बताया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 04:54 pm IST

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने सोमवार को बताया कि साल 2017 में आतंकवाद रोधी अभियान में 235 आतंकवादी मारे गए जबकि 2018 में इनकी संख्या 265 थी।

Shripad naik- India TV Hindi
Minister of State for Defence Shripad naik (File Photo) Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक ने सोमवार को बताया कि साल 2017 में आतंकवाद रोधी अभियान में 235 आतंकवादी मारे गए जबकि 2018 में इनकी संख्या 265 थी। रक्षा राज्य मंत्री नाइक ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर में 131 आतंकवादी घटनाएं हुईं जबकि 2018 में ऐसी 318 घटनाएं हुईं। 

उन्होंने बताया कि मणिपुर में 2017 और 2018 में 8-8 उग्रवादी घटनाएं हुईं। 2017 में असम और अरूणाचल प्रदेश में उग्रवाद संबंधी एक-एक घटनाएं हुईं। 2018 में नगालैंड में उग्रवाद संबंधी तीन घटनाएं हुईं। नाइक ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश भर में 9622.807 एकड़ रक्षा भूमि पर अतिक्रमण की खबर है। यह अतिक्रमण हटाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत