1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने लगाया मोदी सरकार पर आरोप, कहा- 'इन्होंने नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भागने दिया'

केजरीवाल ने लगाया मोदी सरकार पर आरोप, कहा- 'इन्होंने नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भागने दिया'

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 09, 2019 08:45 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 08:45 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आर्थिक अपराधी नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भागने दिया।

Modi govt allowed Nirav Modi, Vijay Mallya to flee country:...- India TV Hindi
Modi govt allowed Nirav Modi, Vijay Mallya to flee country: Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आर्थिक अपराधी नीरव मोदी और विजय माल्या को देश से भागने दिया और उन्होंने आश्चर्य से पूछा कि क्या यही प्रधानमंत्री की देशभक्ति है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार ने दोनों को देश से भगवाया। क्या यही मोदीजी की देशभक्ति है।’’ 

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे कि माल्या और नीरव मोदी ने भारत में प्रत्यर्पित किए जाने से बचने के विषय पर चर्चा करने के लिए कई बार आपस में भेंट की। एक ब्रिटिश अखबार ने शनिवार को खबर दी कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ दो अरब डॉलर के घोटाले का आरोपी नीरव मोदी लंदन के वेस्ट एंड में 80 लाख पाउंड के अपार्टमेंट में रह रहा है और अब वह नया हीरा कारोबार कर रहा है। 

इस खबर के बाद सरकार का उस पर विशेष ध्यान गया है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ब्रिटेन के गृह मंत्री ने नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के भारत के अनुरोध को कानूनी कार्रवाई के वास्ते हाल ही में अदालत को अग्रसारित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत