1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जी-20 में शामिल होने चीन पहुंचे मोदी, शी के साथ द्विपक्षीय बैठक

जी-20 में शामिल होने चीन पहुंचे मोदी, शी के साथ द्विपक्षीय बैठक

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 03, 2016 08:30 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 08:30 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के शहर हांगझू पहुंच गए। वियतनाम के दो दिवसीय दौरे के बाद मोदी यहां पहुंचे हैं और रविवार को वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

हांगझू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के शहर हांगझू पहुंच गए। वियतनाम के दो दिवसीय दौरे के बाद मोदी यहां पहुंचे हैं और रविवार को वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात करेंगे। तीन महीने के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात है। 

इससे पहले जून में उन्होंने ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर मुलाकात की थी। मोदी और शी की रविवार की मुलाकात को दोनों देशों के संबंधों में आई कड़वाहट को ध्यान में रखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। 

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) सहित कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में थोड़ा तनाव देखने को मिला है। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होगी जिनमें पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में डलवाने समेत अन्य मुद्दों पर बात होगी।

इनकी मुलाकात के बाद फिर ब्रिक्स देशों के नेता मुलाकात करेंगे। मोदी आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल और सउदी अरब के नायब शहजादा मोहम्मद बिन सलमान से भी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत