1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: दिल्ली में आसमान से बरसी राहत, सड़कों पर पसरी आफत

VIDEO: दिल्ली में आसमान से बरसी राहत, सड़कों पर पसरी आफत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2016 04:05 pm IST,  Updated : Jul 18, 2016 05:33 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई, जिससे यातायात बाधित हुआ।

Delhi Rain- India TV Hindi
Delhi Rain

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या सामने आई, जिससे यातायात बाधित हुआ। यातायात पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की वजह से यातायात बाधित हुआ। कई जगह सड़कों पर वाहनों की धीमी गति से आगे बढ़ती लंबी कतारें देखी जा सकती थी।

एक वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जलभराव से मोतीबाग, चिराग दिल्ली, धौला कुआं, लोधी रोड से लेकर डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर, मायापुरी, मायापुरी से नारायणा, राजा गार्डन चौक, मोती नगर-कर्मपुरा क्रॉसिंग और बहादुरगढ़ में यातायात बाधित हुआ। आईटी पेशेवर श्वेता कुमारी ने बताया, "मैं कालकाजी में अपने घर से सुबह नौ बजे निकली और गुड़गांव के उद्योग विहार में अपने ऑफिस में सुबह लगभग 11.25 बजे पहुंची। भारी बारिश से हुए जलभराव की वजह से मुझे सी.आर.पार्क और मुनिरका के पास भारी जाम मिला, जिससे मुझे ऑफिस पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। आमतौर पर मुझे ऑफिस पहुंचने में एक घंटा ही लगता है।" मौसम विभाग अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत