1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान की जेलों में पिछले साल जुलाई तक बंद थे 400 से अधिक भारतीय

पाकिस्तान की जेलों में पिछले साल जुलाई तक बंद थे 400 से अधिक भारतीय

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 08:18 pm IST

नई दिल्ली: सार्वजनिक रूप से आज जारी एक नयी सूची के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में 400 से अधिक भारतीय बंद हैं जिनमें 355 मछुआरे और पांच महिलाएं हैं। भारत और पाकिस्तान के गैर-सरकारी संगठनों के

jail- India TV Hindi
jail

नई दिल्ली: सार्वजनिक रूप से आज जारी एक नयी सूची के अनुसार पाकिस्तानी जेलों में 400 से अधिक भारतीय बंद हैं जिनमें 355 मछुआरे और पांच महिलाएं हैं। भारत और पाकिस्तान के गैर-सरकारी संगठनों के बीच शुरू एक पहल द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गयी सूचना में पता चला कि जुलाई, 2015 तक पाकिस्तान की जेलों में कुल 405 भारतीय नागरिक बंद थे जिनमें 355 मछुआरे और 48 अन्य हैं।

विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के साथ में काम कर रहे एनजीओ के बीच शुरू हुई संयुक्त पहल आगाज-ए-दोस्ती को आंकड़ों की जानकारी दी। संगठन ने ऐसी पहली सूची 2014 में जारी की थी। उसका कहना है कि इस कदम का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना है।

आगाज-ए-दोस्ती के संस्थापक रवि नीतेश ने बताया, सार्वजनिक क्षेत्र में यह ऐसी पहली विस्तृत सूची है। इसका उद्देश्य विशेष रूप से प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद करना है, जिन्हें पता तक नहीं है कि वे लोग जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि आरटीआई 2008 के एक समझौते के संदर्भ में डाली गयी थी जिसके तहत दोनों देशों ने कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया।

नीतेश ने दोनों देशों की सरकारों से अपील की कि वे स्वत: ही ऐसे महत्वपूर्ण आंकड़े जारी करें ताकि कैदी अपनी कैद पूरा करने के बावजूद परेशानियां नहीं झेलते रहें। समूह ने एक विज्ञप्ति में कहा, पहली बार ऐसी विस्तृत सूची सार्वजनिक पोर्टल पर डाली गयी है। यह सूची एक जुलाई 2015 की स्थिति के अनुसार एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की स्थिति के बारे में सूचना देती है।

नीतेश ने कहा कि संगठन दोनों देशों की सरकारों को पत्र लिखकर यह अनुरोध करने की योजना बना रहा है कि नौकरशाही के स्तर पर अवरोधों के चलते जेलों में बंद लोगों को छोड़ा जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत