1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. M-शिक्षा मित्र: मप्र के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 10 जून तक ऐप डाउनलोड करने का अल्‍टीमेटम

M-शिक्षा मित्र: मप्र के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 10 जून तक ऐप डाउनलोड करने का अल्‍टीमेटम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 04:30 pm IST

नए सत्र में नए सिरे से लागू की जा रही 'M-शिक्षा मित्र एप्लीकेशन' (ई-अटेण्डेंस) व्यवस्था के तहत यदि शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारियों ने मोबाइल से हाजिरी नहीं लगाई तो उनकी छुट्टियां और वेतन काट लिया जाएगा।

m shiksha mobile app
m shiksha mobile app

ऐप की खास बातें: आपकी सीएल या मेडिकल लीव भी कट सकती है, जानिए कैसे

 

आपकी हाजिरी दर्ज करेगा-
मोबाइल में नेटवर्क न मिलने पर भी यदि स्कूल, दफ्तर में दाखिल होकर हाजिरी लगाई तो नेटवर्क में आने के बाद भी उसी समय की हाजिरी दर्ज हो जाएगी जिस समय हाजिरी लगाई गई थी।

तीन दिन देर से आने पर आपकी सीएल और मेडिकल लीव कट जाएगी-

3 बार यदि निर्धारित कार्यालीन समय से देरी से हाजिरी लगी तो 1 दिन की सीएल या मेडीकल लीव कट जाएगी। यदि सीएल, लीव नहीं बची तो फिर 1 दिन का वेतन कट जाएगा।

इन बातों की भी देगा सूचना-

M शिक्षा मित्र ऐप के जरिए शिक्षक, कर्मचारी पे-स्लिप लेने, अवकाश, शिकायत, एसएमएस, ट्रेनिंग, आदेश-निर्देश सहित शिक्षा विभाग से जुड़ी अन्य जानकारी ली जा सकेगी।

शिक्षक यदि कोई शिकायत करते हैं तो शिकायत जिस विभाग की होगी उस विभाग के आला अफसर उसे देख सकेंगे और उसका निपटारा भी कराएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत