1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में ‘स्पाइसजेट’ का विमान रनवे पर फिसला, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

मुंबई में ‘स्पाइसजेट’ का विमान रनवे पर फिसला, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 02, 2019 09:53 am IST,  Updated : Jul 02, 2019 09:54 am IST

मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Mumbai Airport PRO: SpiceJet SG 6237 Jaipur-Mumbai flight overshot runway- India TV Hindi
Mumbai Airport PRO: SpiceJet SG 6237 Jaipur-Mumbai flight overshot runway Image Source : ANI

नई दिल्ली: मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश के कारण जयपुर से आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का एक विमान मुंबई हवाई अड्डे के मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट के PRO ने भी दी। उन्होंने कहा कि "स्पाइसजेट का SG 6237 जयपुर-मुंबई विमान लैंडिंग के समय मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।"

घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने बारह बजे हुई, जब जयपुर से मुंबई आ रहा ‘स्पाइसजेट’ का विमान एसजी6237 मुख्य रनवे से फिसलते हुए उससे नीचे उतर गया था। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मुख्य रनवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल, हवाई अड्डे के ‘सेकेंडरी रनवे’ से विमानों का परिचालन जारी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना के कारण कई उड़ानों को अहमदाबाद और बेंगलुरु भेजा गया है। सियोल से आ रहे ‘कोरियन एअर’ के विमान केई655 को अहमदाबाद, फ्रैंकफुर्त से आ रहे ‘लुफ्थांसा’ के विमान एलएच756 और बैंकाक से आ रहे ‘एअर इंडिया’ के विमान एआई331 के मार्गों को भी अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।

(इनपुट- भाषा और ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत