
mumbai hospital
सबसे पहले छोटे छोटे बच्चों ने डांस शुरू किया। तब तक बाकी का स्टाफ भी तैयार हो कर आ गया और फिर हर कोई अस्पताल के अंदर डांस फ्लोर पर नाचने लगा। कार्यक्रम के दौरान नाश्ते का भी इंतजाम किया गया। अस्पताल में डांस का ये वीडियो 2 फरवरी का बताया जा रहा है लेकिन ये वीडियो अब सामने आया है। अस्पताल के किसी कर्मचारी द्वारा बनाया ये वीडियो एक युवक को मिला और उसने ही इसकी शिकायत बीएमसी कमिश्नर से की है।