मुंबई: मुंबई के अस्पताल में मरीज़ों का इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स अस्पताल में ही डांस करते नज़र आए। अस्पताल के ओपीडी से मरीज़ों को निकालकर डांस फ्लोर सजाया गया था जहां घंटों तक अस्पताल का स्टाफ ठुमके लगाता नजर आया। अस्पताल में हुए डांस का वीडियो सामने आया तो मुंबई के बीएमसी कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।
हैरान करने वाली ये घटना मुंबई की है जहां ये डांस हुआ ये चेंबूर के BMC का दिवाली बेन मेहता अस्पताल का OPD है। 800 बेड वाला ये अस्पताल काफी बड़ा अस्पताल हैं और यहां दूर-दूर से सैंकड़ों लोग इलाज के लिए आते हैं लेकिन इस डांस की वजह से उस दिन काफी मरीज़ों को बिना इलाज के लौटना पड़ा।

असल में अस्पताल के स्टाफ ने हल्दी-कुमकुम नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिस दिन ये कार्यक्रम था उस दिन सिर्फ आधे मरीज़ों का इलाज हुआ फिर मरीज़ों के लिए OPD को बंद कर दिया जो मरीज़ बचे थे उन्हें बाहर कर दिया। कोई अंदर ना आ सके इसके लिए OPD से अस्पताल के अंदर जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए और फिर OPD में ही सजा दी गई डांस फ्लोर और हाई वॉल्यूम पर शुरू हो गया डांस। इस कार्यक्रम में डक्टरों और नर्सों ने अपने बच्चों को बुलाया था।
आगे की स्लाइड में देखिए हॉस्पीटल स्टाफ के डांस की तस्वीरें-