1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिथुन चक्रवर्ती के भेस में निकला चोर, बनना चाहता था बॉलीवुड सिंगर

मिथुन चक्रवर्ती के भेस में निकला चोर, बनना चाहता था बॉलीवुड सिंगर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2016 12:34 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 12:34 pm IST

मुंबई: आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बता रहे हैं जो मिथुन चक्रवर्ती का फैन था उनके जैसे दिखने रहने का शौक़ीन था वो हर एक स्टाइल वाही अपनाता जो मिथुन की

मिथुन चक्रवर्ती के...- India TV Hindi
मिथुन चक्रवर्ती के भेस में निकला चोर, बनना चाहता था बॉलीवुड सिंगर

मुंबई: आज हम आपको एक ऐसे चोर के बारे में बता रहे हैं जो मिथुन चक्रवर्ती का फैन था उनके जैसे दिखने रहने का शौक़ीन था वो हर एक स्टाइल वाही अपनाता जो मिथुन की हुआ करता था, लेकिन उसे गाने का शौक था ऐसे में वो बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गया लेकिन यहाँ आने के बाद किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया तो वह एक पेशेवर चोर बन गया, और चोरी भी ऐसी इमारतो में करता जो शहर के पॉश इलाके में हो, क्योंकि वो इन इमारतो में बतौर कुरियर बॉय बनकर जाता था, अमित रतुल दास नाम के इस आदमी को आखिरकार मुंबई पुलिस ने उस वक़्त गिरफ्तार किया जब वह पवई हिरानदानी इलाके की एक इमारत में चोरी की योजना बना रहा था।

बॉलीवुड में बतौर सिंगर अपनी पहचान बनाने का सपना लिए मुंबई आये अतुल की सारे सपने चकना चूर हो चुके थे खुद के खर्च के लिए भी उसके पास पैसे नहीं थे हालांकि उसे उम्मीद थी की उसे एक दिन फिल्मों में गाने का मौक़ा जरुर मिलेगा, लेकिन उसके लिए उसे इंडस्ट्री के लोगों की तरह अपने रहन सहन को बनाए रखना जरुरी था ऐसे में उसने कुरियर बॉय बनकर चोरी करने का रास्ता अपना लिया।

अमित पिछले कई सालों से इसी तरह कुरियर बॉय बनकर मुंबई के पॉश इलाके की इमारतों को अपना निशाना बनाता और फिर रफू चक्कर हो जाता वह सोसाएटी में चोरी से पहले उन इमारतों के वॉचमैन से मिलकर उनके जरिये ये पता करता था की किस फ़्लैट में कब कौन रहता है और कौन सा बंद है जिसके जरिये वह आसानी से इमारतों में जाता। हर बार वह लोगों के सामने अलग-अलग गेट-अप में जाता था ताकि कोई उसे पहचान ना सके। कस्तूरबा मार्ग पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो ड्रेसिंग तो मिथुन चक्रवर्ती जैसा करता था लेकिन काम चोरी का करता। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को बोरीवली इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुंबई के कई पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल गिरफ्तार आरोपी 10 साल पहले मुंबई आया था गाना गाने का शौक होने के कारण ऑर्केस्ट्रा में काम करने लगा लेकिन जब पैसे की चाहत बढ़ी तब इसने कैरियर बॉय बनकर चोरी करने शुरू कर दी। वह बड़ी सोसायटी में घुस जाता जिस किसी फ़्लैट का दरवाजा बंद देखता वहीं पर अपने हथोड़े से ताला तोड़कर सामान चुराकर फरार हो जाता। हालांकि पुलिस मामले की अधिक जांच कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत