1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीडी कांड: संदीप कुमार की पत्नी ने कहा, मेरे पति को फंसाया गया है

सीडी कांड: संदीप कुमार की पत्नी ने कहा, मेरे पति को फंसाया गया है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2016 09:32 pm IST,  Updated : Sep 04, 2016 09:32 pm IST

केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की पत्नी रविवार को खुलकर अपने पति के समर्थन में आ गईं। संदीप की पत्नी रितु कुमार ने का कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें सेक्स स्कैंडल में फंसाया गया है।

संदीप कुमार।- India TV Hindi
संदीप कुमार।

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की पत्नी रविवार को खुलकर अपने पति के समर्थन में आ गईं। संदीप की पत्नी रितु कुमार ने का कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें सेक्स स्कैंडल में फंसाया गया है। इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने रेप और अन्य मामलों में AAP के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने संदीप को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं संदीप की पत्नी रितु कुमार ने कहा, ‘मेरे पति निर्दोष हैं, मैं उनके साथ हूं। मेरे पति के खिलाफ लगाए गए रेप के आरोप गलत हैं।’ मुश्किल में फंसे पूर्व मंत्री की पत्नी ने कहा कि उनके पति पर लगाए गए आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरा परिवार संदीप के साथ खड़ा है। 

सुल्तानपुर माजरा से विधायक संदीप को एक महिला की शिकायत पर रेप और अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता महिला एक आपत्तिजनक सीडी में कथित तौर पर संदीप के साथ नजर आई थी। इस मामले के सामने आने के बाद संदीप को आम आदमी पार्टी से से भी सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में संदीप ने खुद को इस मामले में बेकसूर बताया है। 

दिल्ली के महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप को रेप, यौन क्रिया वाली सामग्री हस्तांतरित करने और अवैध रूप से लाभ प्राप्त करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 अगस्त को आपत्तिजनक सीडी मीडिया में दिखाए जाने के बाद संदीप को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत