1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Modi सरकार की अपील कालेधन की रोकथाम को अपनाएं Cashless payment

Modi सरकार की अपील कालेधन की रोकथाम को अपनाएं Cashless payment

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2016 04:01 pm IST,  Updated : May 22, 2016 04:01 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नकदी रहित समाज की तरफ बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि काले धन की रोकथाम के लिए यह जरूरी है।

Narendra Modi
- India TV Hindi
Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नकदी रहित समाज की तरफ बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि काले धन की रोकथाम के लिए यह जरूरी है। मोदी ने अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' में लोगों से इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा, "मैं अपने देशवासियों से नकदी रहित भुगतान के इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का उपयोग करने का अनुरोध करता हूं। इससे अवैध कारोबार बंद हो जाएंगे, काला धन समाप्त हो जाएगा।" उन्होंने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से हम धन का भुगतान भी कर सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं। दुनिया नकदी रहित समाज की तरफ बढ़ रही है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण लागू करने के लिए सरकार की जैम पहल (जन धन योजना, आधार और मोबाइल) से इस तरह का समाज बनाने में मदद मिल रही है। मोदी ने कहा, "जैम की तिकड़ी के जरिए हम नकदी रहित समाज की तरफ बढ़ सकते हैं।" उन्होंने कहा, "जन धन खाते के साथ रूपे कार्ड दिए जाते हैं और भविष्य में इसमें क्रेडिट और डेबिट कार्ड की भी सुविधा दी जाएगी, ताकि नकद लेन-देन को हतोत्साहित किया जा सके।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत