1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नरेंद्र मोदी का कढ़ाईदार सूट गिनीज बुक में शामिल

नरेंद्र मोदी का कढ़ाईदार सूट गिनीज बुक में शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 20, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Aug 20, 2016 09:13 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पिछले साल नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कढ़ाईदार सूट पहना था उसे नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाले सूट के तौर पर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है।

Narendra Modi suit- India TV Hindi
Narendra Modi suit Image Source : PTI

सूरत: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पिछले साल नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कढ़ाईदार सूट पहना था उसे नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाले सूट के तौर पर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। इस सूट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। बीते साल फरवरी में यह सूट नीलाम हुआ और सूरत के हीरा व्यापारी लालजी पटेल ने इसे 4.31 करोड़ रुपए में खरीदा। पटेल धर्मेंद्र डायमंड कंपनी के मालिक हैं।

लालजी पटेल के पुत्र हितेश पटेल ने कहा, यह हर्ष और गर्व का विषय है कि इस सूट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। अपनी कंपनी की एचआर टीम की सलाह पर हमने करीब पांच महीने पहले इस विश्व रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था। कुछ महीने के भीतर हमें यह मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र मिला कि यह नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाला सूट है। इस सूट पर नरेंद्र दामोदरदास मोदी नाम की कढ़ाई की हुई है। इसे धर्मेंद डायमंड कंपनी के रिसेप्शन पर कांच के केबिन में रखा गया है। सूट को तैयार करने पर कथित तौर पर 10 लाख रुपए की लागत आई थी और इसकी नीलामी 11 लाख रुपए के आधार मूल्य पर की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत