1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी के 'मन की बात', बूंद-बूंद पानी बचाने पर चर्चा की

PM मोदी के 'मन की बात', बूंद-बूंद पानी बचाने पर चर्चा की

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 22, 2016 12:07 pm IST,  Updated : May 22, 2016 12:07 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का प्रसारण आज एक बार फिर हुआ। उन्होंने इस बार 'मन की बात' में जल संकट और सूखे पर बात की।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' का प्रसारण आज एक बार फिर हुआ। उन्होंने इस बार 'मन की बात' में जल संकट और सूखे पर बात की। PM मोदी ने कहा कि, मैंने सूखे पर प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग बात की।

PM मोदी ने कहा कि, 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस है, इस बार संयुक्त राष्ट्र ने 'जीरो टॉलरेंस फॉर इलीगल वाइल्डलाइफ ट्रेड' विषय रखा है। जंगल और पानी बचाना हमारा, आपका... हम सबका दायित्व है, हमें बूंद बूंद पानी बचाना होगा। हमें ऐसी फसलों को अपनना होगा, जिनमें कम पानी का इस्तेमाल होता हो।

तेलंगाना के भाइयों ने ‘मिशन भागीरथी’ के द्वारा गोदावरी और कृष्णा नदी के पानी का बहुत ही उत्तम उपयोग करने का प्रयास किया है। आन्ध्र प्रदेश ने ‘नीरू प्रगति मिशन’ उसमें भी टेक्नॉलॉजी का उपयोग, ग्राउंड वाटर रीचार्जिंग का प्रयास किया गया है। साथ ही महाराष्ट्र ने जो जन-आंदोलन खड़ा किया है, उसमें लोग पसीना भी बहा रहे हैं, पैसे भी दे रहे हैं।

परीक्षा परिणामों पर भी चर्चा की:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, इसके अलावा हाल के दिनों में कई बोर्डों द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों पर भी चर्चा करी। उन्होंने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी, साथ ही छात्रों एवं अभिभावकों से कहा कि संतोष के बीच असंतोष खोजना नकारात्मकता का संकेत है।

सर्बानंद सोनोवाल के काम की सराहना की

खेल मंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल के काम की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में खिलाडि़यों के लिए अच्छा माहौल होना चाहिए, ओलंपिक में जाने वाले खिलाडि़यों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

बीते मंगलवार को मांगे थे सुझाव:

बीते मंगलवार को पीएम मोदी ने लोगों से उन विषयों पर अपने विचार देने का आग्रह किया था, जिन पर वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में बात करें। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा था, 'आपसे सुझाव देने का आग्रह करता हूं... आप 1800-11-7800 पर कॉल भी कर सकते हैं।' ऐसे में सुनना दिलचस्प होगा कि लोगों ने उनसे किस विषय पर 'मन की बात' करने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत