1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नक्सलियों ने बस को आग लगाई, सुरक्षा बलों पर चलाईं गोलियां

नक्सलियों ने बस को आग लगाई, सुरक्षा बलों पर चलाईं गोलियां

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2019 10:56 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 10:56 pm IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार को एक बस से यात्रियों को जबरन उतारने के बाद उसमें आग लगा दी और उसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों पर गोलियां भी चलाईं।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने रविवार को एक बस से यात्रियों को जबरन उतारने के बाद उसमें आग लगा दी और उसके बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों पर गोलियां भी चलाईं। एक अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने उसूर थानाक्षेत्र के तहत आने वाले सीतापुर में सुरक्षा बलों के शिविर के पास एक निजी बस को शाम करीब चार बजे के आस-पास रोका और उसे आग लगा दी। 

उन्होंने कहा, “यात्रियों से बस से उतरने को कहा गया था और इसलिए किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। बस उसूर से बीजापुर जा रही थी।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल जब कुछ समय बाद घटनास्थल पर पहुंचे, उनका इंतजार कर रहे नक्सलियों ने उनपर गोलियां चला दीं। 

अधिकारी ने कहा, “दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलियां चलने के बाद, माओवादी पास के जंगलों में फरार हो गए। इस गोलीबारी में किसी भी पक्ष से कोई भी हताहत नहीं हुआ।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत