1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का स्वास्थ्य बिगड़ा, ICU में किया गया शिफ्ट

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का स्वास्थ्य बिगड़ा, ICU में किया गया शिफ्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2018 10:20 am IST,  Updated : Jul 08, 2018 11:00 am IST

दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का स्वास्थ्य और खराब होने की खबरें आ रही हैं.....

एनडी तिवारी बेटे...- India TV Hindi
एनडी तिवारी बेटे रोहित शेखर तिवारी के साथ (Photo,PTI)

नई दिल्ली: दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का स्वास्थ्य और खराब होने की खबरें आ रही है। 92 वर्ष के एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के कारण पिछले साल 20 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही है जिसके चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। पर इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। 

उत्तराखंड​ के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट में बताया कि उन्होनें एनडी  तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी से फोन पर बात कर उनके पिता का स्वास्थ्य जाना। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लिखा ''पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायणदत्त तिवारी जी के सुपुत्र रोहित से फोन पर बात कर श्री तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से तिवारी जी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ व दीर्घायु की कामना करता हूं।'' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत