पुणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट द्वारा दान में दिए गए 5 करोड़ रुपये का चेक छत्रपति शिवाजी के स्मारक ‘ शिवसृष्टि ’ के विकास के लिए इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे को सौंपा।
Related Stories
पुरंदरे की देखरेख में महाराजा शिवाजी प्रतिष्ठान पुणे के बुद्रुक स्थित अंबेगांव में स्मारक विकसित कर रहा है। इतिहासकार को चेक सुपुर्द किये जाने के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कटराज चौक से वडगांव के बीच फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।