1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नितिन गडकरी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में करेंगे रावी पर बने पुल का उद्घाटन

नितिन गडकरी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में करेंगे रावी पर बने पुल का उद्घाटन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 09:20 pm IST

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जम्मू कश्मीर में रावी नदी पर बने 1,210 मीटर लंबे पुल का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
Nitin Gadkari

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जम्मू कश्मीर में रावी नदी पर बने 1,210 मीटर लंबे पुल का मंगलवार को उद्घाटन करेंगे। सरकार ने इसकी जानकारी दी है। इस पुल से कठुआ और पठानकोट जिले की दूरी 45 किलोमीटर से कम होकर 8.6 किलोमीटर रह जाएगी। इसे 159 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 

Related Stories

मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी मंगलवार को जम्मू कश्मीर में रावी नदी पर ने 1,210 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘इस पुल को 158.84 करोड़ रुपये की लागत से दो राज्यों के बीच का संपर्क बेहतर करने के लिये बनाया गया है। इस पुल से जम्मू के कठुआ और पंजाब के पठानकोट के 2,20,000 से अधिक लोगों को फायदा होगा। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी 45 किलोमीटर से कम होकर 8.60 किलोमीटर रह जाएगी। इससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी।’’ 

मंत्रालय ने कहा कि पिछले चार साल में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क 969 किलोमीटर बड़ा हुआ है। वर्ष 2014 में राज्य में 1,695 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग का नेटवर्क था जो 2018 में बढ़कर 2,664 किलोमीटर हो गया। बयान में कहा गया, ‘‘इस दौरान राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या भी सात से बढ़कर 14 पर पहुंच गयी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत