1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी से पहले और बाद में जमा कालेधन का कोई सरकारी अनुमान उपलब्ध नहीं

नोटबंदी से पहले और बाद में जमा कालेधन का कोई सरकारी अनुमान उपलब्ध नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Dec 16, 2016 02:27 pm IST

नोटबंदी से पहले और उसके बाद देश में कुल कितना कालाधन जमा हुआ है, इसके बारे में कोई सरकारी अनुमान उपलब्ध नहीं है।

no details of black money before and after note ban with...- India TV Hindi
no details of black money before and after note ban with the government

नई दिल्ली: नोटबंदी से पहले और उसके बाद देश में कुल कितना कालाधन जमा हुआ है, इसके बारे में कोई सरकारी अनुमान उपलब्ध नहीं है। लोकसभा में अनंत कुमार हेगड़े के प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, 8 नवंबर 2016 को सरकार ने निर्णय किया था कि 500 रूपये और 1000 रूपये मूल्य के बैंक नोटों की श्रृंखला 9 नवंबर से बंद हो जाएगी। इससे (नोटबंदी) पहले और इसके बाद कितना कालाधन जमा हुआ है, इसका कोई सरकारी अनुमान उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2014 से 31 नवंबर 2016 तक की अवधि के दौरान 1356 निर्धारित समूहों ने 31,277 करोड़ रूपये की अघोषित आय होने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा की गई तलाशी में 2,164 करोड़ रूपये की अघोषित परिसंपत्ति को जब्त किया गया है।

जेटली ने कहा कि इस अवधि में 14,044 सर्वेक्षण कार्य किये गए जिससे 30,492 करोड़ रूपये की अघोषित आय का पता चला है।

मंत्री ने कहा कि एक अप्रैल 2014 से 31 नवंबर 2016 तक की अवधि के दौरान आयकर विभाग ने फौजदारी न्यायालयों में 1544 अभियोजन की शिकायतेंं दायर की है। प्रत्यक्ष कर के अंतर्गत किये जाने वाले अपराधों के लिए 75 लोगों को परीक्षण न्यायालयों द्वारा दोषी करार दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत