1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नेशनल हाइवे पर 1 दिसंबर तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

नेशनल हाइवे पर 1 दिसंबर तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2016 09:01 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 09:01 pm IST

सरकार ने देश भर के नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स में छूट को एक दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

Toll Plaza- India TV Hindi
Toll Plaza

नई दिल्ली: सरकार ने देश भर के नेशनल हाइवे पर टोल टैक्स में छूट को एक दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, "सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर एक दिसंबर की आधी रात तक टोल शुल्क में छूट दी गई है।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

इससे पहले सरकार ने सभी नेशनल हाइवे पर 11 नवंबर तक टोल टैक्स में छूट दी थी। इसे फिर 24 नबंवर तक बढ़ा दिया गया। अब इस छूट में तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने कहा कि टोल टैक्स वसूलने वाले सभी ऑपरेटरों को यह जानकारी दे दी गई है। यह फैसला 500 और 1000 रुपये की नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए ली गई है।

वहीं, सरकार ने 22 नवंबर को सभी एयरपोर्ट पर वाहनों के पार्किंग शुल्क में छूट को 28 नवंबर तक बढ़ा दिया था। भारतीय रेल ने भी 'ई टिकट' और 'आई टिकट' के लिए सर्विस टैक्स में 31 तक छूट दे दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत