1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोएडा में मेट्रो स्टेशन से अगवा कर चलती कार में किया गैंगरेप, अक्षरधाम के पास फेंका

नोएडा में मेट्रो स्टेशन से अगवा कर चलती कार में किया गैंगरेप, अक्षरधाम के पास फेंका

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 23, 2017 01:40 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 01:40 pm IST

वारदात को अंजाम देने के बाद अक्षरधाम मंदिर के पास लड़की को फेंककर तीनों फरार हो गए। दोनों आरोपी लड़कों के खिलाफ़ नोएडा के सेक्टर- 39 में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती गोल्फ कोर्स मेट्रो के पास खड़ी थी कि तभी एक स्कॉर्पिय

Noida-gangrape- India TV Hindi
Noida-gangrape

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नोएडा में कुछ बदमाशों ने चलती कार में एक युवती से गैंगरेप किया और फरार हो गए। वारदात गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास का है। रात के ग्यारह बजे गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन से लड़की को अगवा किया गया और स्कॉर्पियो SUV में दो लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। ये भी पढ़ें: नेपाल में मिली हनीप्रीत की लाश, बाबा राम रहीम ने कराई हत्या?

वारदात को अंजाम देने के बाद अक्षरधाम मंदिर के पास लड़की को फेंककर तीनों फरार हो गए। दोनों आरोपी लड़कों के खिलाफ़ नोएडा के सेक्टर- 39 में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती गोल्फ कोर्स मेट्रो के पास खड़ी थी कि तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर उसके पास रुकी। उसमें बैठे बदमाशों ने उसे गाड़ी के अंदर खींच लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया।

लड़की के साथ गैंगरेप करने के बाद आरोपी उसे दिल्ली में फेंककर फरार हो गए। दिल्ली पुलिस पीड़िता को लेकर नोएडा पहुंची और यहां पर उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता का मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत