Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एमपी के सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

एमपी के सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 09, 2019 06:04 pm IST, Updated : Aug 09, 2019 06:04 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। 

Ratul Puri - India TV Hindi
Ratul Puri File Photo

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रतुल पुरी के खिलाफ अगस्त वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वॉरंट जारी किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत से पुरी के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी करने की मांग की थी। 

प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत से कहा था कि रतुल पुरी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और उनसे संपर्क भी करना मुश्किल हो रहा है। प्रवर्तन निदेशालय की दलीलों से संतुष्ट होने के बाद अदालत ने रतुल पुरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement