1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा में Coronavirus के 69 नए मामले मिले, बीते आठ दिनों में किसी की मौत नहीं

ओडिशा में Coronavirus के 69 नए मामले मिले, बीते आठ दिनों में किसी की मौत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2021 08:57 pm IST,  Updated : Mar 10, 2021 08:57 pm IST

ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस के 69 और मरीज मिले जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,37,929 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 41 मरीज पृथक केंद्रों के हैं जबकि 28 मरीज संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए। सुंदरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 14 मामले मिले हैं। 

Odisha reports 69 new COVID-19 cases, no deaths in last 8 days- India TV Hindi
ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस के 69 और मरीज मिले जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,37,929 हो गए। Image Source : PTI

भुवनेश्वर: ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस के 69 और मरीज मिले जिसके बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 3,37,929 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 41 मरीज पृथक केंद्रों के हैं जबकि 28 मरीज संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए। सुंदरगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 14 मामले मिले हैं। इसके बाद कटक में 11 और मयूरभंज जिले में आठ मरीजों का पता चला है। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कारण बीते आठ दिनों से राज्य में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 1917 पर स्थिर है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 709 है। वहीं 3,35,250 संक्रमित संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 85.35 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है।

वहीं, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 17,921 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,62,707 हो गई, वहीं 1.09 करोड़ से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 133 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,063 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,84,598 रह गई, जो कुल मामलों का 1.64 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,09,20,046 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.96 प्रतिशत है। 

वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,34,79,877 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,63,081 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 133 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 56, पंजाब के 20 और केरल के 16 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से कुल 1,58,063 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,556, तमिलनाडु के 12,525, कर्नाटक के 2,373, दिल्ली के 10,928, पश्चिम बंगाल के 10,281, उत्तर प्रदेश के 8,740 और आंध्र प्रदेश के 7,176 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत