1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में डेंगू का पहला मामला आया सामने, 1 की मौत

दिल्ली में डेंगू का पहला मामला आया सामने, 1 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2016 12:06 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 12:18 pm IST

दिल्ली में इस मौसम में डेंगू से होने वाली मौत का पहला मामला सामने आया है।

dengue- India TV Hindi
dengue

नई दिल्ली: दिल्ली में इस मौसम में डेंगू से होने वाली मौत का पहला मामला सामने आया है। 18 साल की एक किशोरी की मौत पिछले सप्ताह हो गई, जिसका खुलासा मंगलवार को एक आधिकारिक रिपोर्ट से हुआ। उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके की फरहीन ने लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में 21 जुलाई के अंतिम सांस ली, यहां उसका इलाज चल रहा था। 

पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी में बुखार में कमी-ज्यादा तथा उल्टी जैसे डेंगू के लक्षण मिलने के बाद उसे दिल्ली सरकार के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसकी जांच की, जिसका टेस्ट पॉजीटिव आया है। 

पीड़िता के पिता ने कहा, "हमारी बेटी को केवल इंजेक्शन देकर छोड़ दिया गया, जिसके कारण उसकी स्थिति और भी खराब हो गई। इसके बाद उसे (LNJP) अस्पताल में 20 जुलाई की रात को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने काफी कोशिश की, लेकिन अगली सुबह उसकी मौत हो गई" ।दिल्ली में अब तक डेंगू के 90 मामले दर्ज किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत