1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने पुंछ में चार जगहों पर तोड़ा संघर्षविराम, सैन्य चौकियों, गांवों को निशाना बनाया

पाकिस्तान ने पुंछ में चार जगहों पर तोड़ा संघर्षविराम, सैन्य चौकियों, गांवों को निशाना बनाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Mar 10, 2019 01:22 pm IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर चार जगहों पर अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया और अग्रिम भारतीय चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाया।

Pakistan violates ceasefire along LoC- India TV Hindi
Pakistan violates ceasefire along LoC

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर चार जगहों पर अकारण संघर्षविराम का उल्लंघन किया और अग्रिम भारतीय चौकियों तथा गांवों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी क्षेत्र में जबर्दस्त गोलीबारी और गोलाबारी हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह लगभग साढ़े चार बजे से मोर्टार दागने और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुबह साढ़े सात बजे तक गोलाबारी जारी रही। भारतीय पक्ष की ओर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर के साथ ही बालनोई और मानकोट (दोनों मेंढर सेक्टर में) से भी गोलीबारी और गोलाबारी की खबरें मिली हैं। उन्होंने बताया कि यह गोलीबारी कुछ समय तक जारी रही और किसी को नुकसान नहीं हुआ। 

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार देर रात राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया था। चालीस सीआरपीएफ जवानों की जान लेने वाले पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश ए मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर किए गए हवाई हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। भारत के हवाई हमले के बाद से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में पाकिस्तान ने 80 से अधिक गांवों को निशाना बनाया जिसमें एक परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोग मारे गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत