1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर भारत, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी

LoC पर भारत, पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2017 10:29 am IST,  Updated : Jun 01, 2017 11:47 am IST

गत 17 मई को पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी। 15-16 मई को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों और रहवासी क्षेत्रों पर गोले बरसाए थे।

LoC- India TV Hindi
LoC

जम्मू: जम्मू कश्मीर में राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले दागे और गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय बलों ने इसका माकूल जवाब दिया है। आखिरी रिपार्ट आने तक दोनों ओर से गोलीबारी हो रही थी। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े सात बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णघाटी सेक्टर में भी गोलीबारी की। उन्होंने कहा, भारत की सैन्य चौकियों ने इसका जोरदार और प्रभावी जवाब दिया और अभी भी गोलीबारी जारी है। गत 17 मई को पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की थी। 15-16 मई को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम इलाकों और रहवासी क्षेत्रों पर गोले बरसाए थे।

इस वर्ष मई माह में पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलेबारी और गोलीबारी से लगभग 12,000 लोग प्रभावित हुए। पाकिस्तानी सेना ने 13 मई को नौशेरा इलाके में नियंत्रण रेखा पर रहवासी इलाकों और अग्रिम चौकियों पर मार्टार से गोले दागे थे जिसमें दो आम नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत