1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोर सेक्स नहीं करते वाले बयान पर ट्विटर पर मचा बवाल

मोर सेक्स नहीं करते वाले बयान पर ट्विटर पर मचा बवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2017 12:16 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 12:16 pm IST

जज के इस बयान के बाद बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर हंगामा मच गया है। ट्विटर पर ऐसे संदेशों की बाढ़ आ गई, जिन्होंने जानकारी दी कि वास्तविकता यह है कि मोर और मोरनी भी शेष सभी प्राणियों की ही तरह प्रजनन करते हैं

Peacock-Sex- India TV Hindi
Peacock-Sex

नई दिल्ली: राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने मोर पर एक अजीब सा बयान दे दिया जो काफी सुर्खियों में है। जज महेश चंद्र ने कहा है कि मोर इसलिए राष्ट्रीय पक्षी है क्योंकि ये सेक्स नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि मोर पूरी जिंदगी ब्रह्मचारी रहता है। मोर के आंसू निकलते हैं और मोरनी उसे चुग कर गर्भवती होती है। ये भी पढ़ें: ‘मोर कभी सेक्स नहीं करता इसलिए है राष्ट्रीय पक्षी’

जज के इस बयान के बाद बाद माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर हंगामा मच गया है। ट्विटर पर ऐसे संदेशों की बाढ़ आ गई, जिन्होंने जानकारी दी कि वास्तविकता यह है कि मोर और मोरनी भी शेष सभी प्राणियों की ही तरह प्रजनन करते हैं, और कुछ यूज़रों ने अपने तर्क को सिद्ध करने के लिए वीडियो तक पोस्ट कर डाले।

ट्विटर यूज़रों ने जज साहब के विचारों को लेकर हंगामा पैदा कर दिया, और माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट की बहुत-सी पोस्टों पर #brahmacharipeacock तथा #sanskaaripeacock हैशटैग नज़र आने लगे।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत